फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर में जला​भिषेक करने पहुंचे कांवड़िये । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। बाबा गौरीशंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का जलाभिषेक के लिए मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण गौरीशंकर मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। रविवार देर रात तक अधिकारी मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। तड़के से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अंतिम दिन इस कदर भीड़ उमड़ी कि मंदिर परिसर और मुख्य गेट के पास खड़ा होना मुश्किल था।
महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं थीं। बाहर मुख्य सड़क तक पुलिस तैनात रही। इसके अलावा शहर के अन्य शिवमंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

00
बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर की पूजा
बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में प्रसाद के साथ बेलपत्र, धतूरे और पुष्प अर्पित कर पूजा की। दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन-कीर्तन किया, जो शाम तक चलता रहा। कांवड़ियों ने गंगा के विभिन्न घाटों से लाए जल से बाबा गुलेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक किया। गुलेश्वर नाथ मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया। पालिका प्रशासन ने श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए शिविर लगवाया। राजू बाजपेई, मनोज कुमार, रवि कुमार आदि ने कांवड़ियों को जलपान कराया।

शहर के गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िये । संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें