फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : केंद्र पर बिना आईडी के मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए केंद्र पर तैनात कर्मियों को आईडी कार्ड के साथ रहना होगा। बिना कार्ड के पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसको लेकर डिप्टी आरएमओ ने सभी जिला प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर शासन ने इस बार कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों को हावी होने नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मी आईडी कार्ड के साथ मौजूद रहेंगे। यहां तक कि क्रय केंद्र के ठेकेदार भी आई कार्ड साथ रखेंगे। शासन की ओर से जारी इन निर्देशों के तहत डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने सभी जिला प्रबंधकों को आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि क्रय केंद्र पर सभी कर्मचारी अपना आईडी कार्ड लेकर मौजूद रहेंगे। यदि केंद्र पर कोई बिना कार्ड पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यही नहीं बिचौलियों की मौजूदगी पर भी कार्रवाई होगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इसको लेकर क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें