फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी, खुराफातियों पर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले को पांच जोन और 17 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शहर के लाल रोड पर होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए वहां पुलिस के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा रामनगर और मैदना में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
पूर्व में थाना जहानाबाद के ग्राम कुकरीखेड़ा और थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम जंगरौली पुल पर हुए विवाद को लेकर पुलिस अफसर खासा चौकस है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। शासन ने जिले को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसके अलावा 45 कलस्टर मोबाइल भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

जिले में चार सीओ और 15 इंस्पेक्टर के अलावा 80 एसआई, सात सौ सिपाही, होमगार्ड और 50 से अधिक महिला कांस्टेबल रखी गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी मिली है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था इस हिसाब से रहेगी कि कोई सूचना मिलने पर पांच मिनट में उसको अटैंड किया जा सके और होने वाले विवादों को रोका जा सके।
विज्ञापन

..............
इन इलाकों पर पुलिस रहेगी पैनी नजर
मोहल्ला देशनगर, रंगीलाल चौराहा, जाटो का चौराहा, मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, काला मंदिर, गैस चौराहा, गौहनियां, चिड़ियादाह, नौगवां पकड़िया आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें