फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 92 शिकायतों में सिर्फ नौ का निस्तारण

विज्ञापन
गांव सकरिया के ईशर अकादमी में पौधारोपण करते डीएम।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर, पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर और अमरिया तहसील में अलग-अलग अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के हाथ मायूसी लगी। इस दौरान 92 में सिर्फ नौ शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 17 शिकायत आईं, मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका। पूरनपुर में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 42 शिकायतें आईं। निस्तारण सिर्फ एक का हो सका।
इस दौरान व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने नगर में एक जमीन पर कब्जा होने पर कार्रवाई की मांग की। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के पूर्व प्रधान के पुत्र नाबिर अली ने गांव में बनाए गए स्वास्थ्य भवन केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित कराने की मांग की। महावीर/दुर्गा सेना के जिलाध्यक्ष रूम सिंह यादव ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान की शशि प्रधान ने उसके और उसके पुत्र के नाम जमीन को धोखाधड़ी कर अपने ही परिवार के सदस्य पर दूसरों को बिक्री करने का आरोप लगाया। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह की शबाना ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की इस मौके पर एसपी अविनाश पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।


अमरिया में चार शिकायतें आईं
अमरिया। तहसील में एडीएम ऋतु पूनिया व एएसपी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 4 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। लेकिन निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। संवाद
-
बीसलपुर में भी किसी शिकायत का हल नहीं
बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 16 मेें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। इस दौरान तहसील और ब्लॉक स्तरीय कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-

कलीनगर में चार शिकायतों का निस्तारण
कलीनगर। एसडीएम आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें आईं। इसमे मौके पर चार का निस्तारण किया गया। संवाद
.....
निर्माणाधीन वाटर हार्वेस्टिंग का किया निरीक्षण
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील परिसर के हर्बल पार्क में डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा। पौधे लगाए। गांव सकरिया स्थित ईशर एकेडमी में पहुंचकर डीएम संजय कुमार और एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधक हरप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
....
मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन
पूरनपुर। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव बमनपुर भगीरथ के लोगों ने बाढ़ से हुए नुकसान का अब तक मुआवजा न मिलने के विरोध मेें प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर मुआवजा बंटवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, जगजीत सिंह आदि शामिल थे। संवाद

गांव सकरिया के ईशर अकादमी में पौधारोपण करते डीएम।स्रोत:सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें