फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव बाग में पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगराजपुर (पीलीभीत)। घर से खेत देखने निकले गांव गोरा निवासी किसान इशामुल्ला (48) का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। इशामुल्ला की पत्नी ने किसी रंजिश से इनकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव गोरा निवासी इशामुल्ला की गांव के समीप खेती है। शनिवार को सुबह करीब चार बजे इशामुल्ला अपने पत्नी निसार जहां को खेत देखने की जानकारी देकर घर से निकले थे। सुबह करीब आठ बजे उनका बड़ा पुत्र नजर अहमद अपने पिता के लिए चाय लेकर खेत में पहुंचा। पिता के खेत में न मिलने पर उसने आसपास उनकी तलाश की। कुछ देर बाद गांव रायपुर निवासी मंजूर अहमद के बाग में शव लटके होने की सूचना पर नजर अहमद ने शव की शिनाख्त अपने पिता इशामुल्ला के रूप मेें की। इशामुल्ला का शव आम के पेड़ से प्लास्टिक के वाटर पाइप से लटका था। उनकी पैंट और चप्पलें पेड़ के नीचे रखी थी। निसार जहां ने किसी रंजिश से इनकार किया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पति के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इशामुल्ला के परिवार के पत्नी के अलावा पुत्र नजर अहमद, पुत्री साहिबा (18), सदर अहमद (10), भूरा (8) है। इशामुल्ला की मौत पर उसके परिवारवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें