गजरौला (पीलीभीत)। जंगल से दूर आबादी क्षेत्र के निकट चहलकदमी कर रहा बाघ गुरुवार को गजरौला क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा के पास पहुंच गया। यहां किसान शोभाराम के गन्ने के खेत में घूम रहे सांड़ को मार डाला। खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा राधेश्याम ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। मृतक मवेशी के शव को दफना दिया गया है।