फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरियाकलां मार्ग पर गांव सुजनी के पास मंगलवार रात पौने नौ बजे बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक बिलसंडा के गांव बिचपुरी निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को कब्जे में लिया है। कोतवाल दियोरियाकलां शहरोज अनवर ने बताया कि शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। उसका चालक मौके से भाग गया है। बाइक चलाते वक्त वीरेंद्र हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें