पीलीभीत। बरखेड़ा में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के खुलासे के लिए मैथिल ब्राह्मण समिति सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से धरना प्रदर्शन करेगी। यशवंतरी देवी परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन दिया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष हरदेव शर्मा और जिला मंत्री श्याम बिहारी का कहना है कि आठ दिन बाद भी पुलिस दरिंदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे जनमानस में आक्रोश है। छात्राओं, महिलाओं, अभिभावकों ने असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।