बीसलपुर के आर्य समाज भवन में आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। रविवार को कस्बे के आर्यसमाज भवन में देव और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या मेें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आहुतियां डालने के साथ मनौतियां मानी गईं।
आर्यसमाज भवन में हुए देव यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। यज्ञ के बाद सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया गया। राजेंद्र मिश्रा ने गायत्री मंत्र की व्याख्या की। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंंत्री राकेश कुमार, राजेश भारद्वाज, रतनलाल, लाल बहादुर, धर्मपाल, बाबूराम मौर्य आदि आर्यसमाज कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से गायत्री यज्ञ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन के कथावाचक आचार्य अवधेश कृष्ण बतौर मुख्य यजमान मौजूद रहे। शक्तिपीठ के प्रबंधक सत्यपाल गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया।