फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव से 6.53 लाख वसूली के आदेश

Wed, 08 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत में विकास एवं मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत जांच में सही पाई गई है। इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत सचिव से 6.53 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। अमरिया ब्लॉक के गांव सहगवां नगरिया में करीब एक साल पूर्व हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की गई थी। वहीं इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत विलासपुर में गड़बड़ी की शिकायत थी। इस पर डीएम ने दोनों ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए थे। अलग अलग अधिकारियों से हुई जांच में दोनों गांव के आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोनों ग्राम पंचायतों में एक ही पंचायत सचिव ओमप्रकाश वाल्मीकि तैनात थे। इस दौरान सहगवां नगरिया में विकास कार्यों में 8.13 लाख और मनरेगा कार्यों में 4.14 लाख रुपये का गबन पाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत विलासपुर के कार्यों में भी 79 हजार रुपये का भुगतान बिना कार्यों के पाया गया। दोनों गांव में कुल मिलाकर 13.07 लाख रुपये का गबन पाया गया। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम मासूम अली सरवर ने कार्रवाई करते हुए वसूली के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि डीएम ने गबन की आधी धनराशि 6.53 लाख की वसूली ग्राम पंचायत सचिव से करने के आदेश किए हैं। इस पर सचिव ओमप्रकाश वाल्मीकि से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत संबंधित लिपिक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें