पूरनपुर। आम तोड़ रहे मोहल्ला साहूकारा निवासी 55 वर्षीय बाग ठेकेदार कल्लू खां की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। कल्लू खां का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। कल्लू खां ने मुझा रोड पर आम के बाग को ठेके पर लिया था। मंगलवार को बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल को गए। इलाज के लिए जब तक उनको ले जाया जाता, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। कल्लू खां के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद