फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेला स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन हुआ बंद

Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक ने चंपावत प्रशासन की ओर से पूर्णागिरि अंतर्गत राज्यमार्ग संख्या 108 के स्थान बाटनागाड़ में भूस्खलन होने की जानकारी दी है। इससे यहां समस्या हो रही है। इसे देखते हुए गाड़ी संख्या 05307/05308 टनकपुर-बरेली-टनकपुर और गाड़ी संख्या 05451/05452 कासगंज-टनकपुर-कासगंज का संचालन बंद किया जा रहा है। वहीं गाड़ी 55323 पीलीभीत-टनकपुर जो मेला के कारण समय परिवर्तित कर संचालित हो रही थी। उसे बृहस्पतिवार से पूर्व निर्धारित समय दोपहर 12:35 बजे चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें