पीलीभीत की अशोक कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रामकथा सुनाते गौरव कृष्ण महाराज।संवाद
पीलीभीत। अशोक कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हुआ। वृंदावन से आए कथा व्यास गौरव कृष्ण ने कहा कि रामकथा के वही अधिकारी हैं, जिन पर श्रीराम की कृपा होती है। वैसे तो नगर में लाखों लोग रहते हैं, लेकिन कथा में वही आया है जिसे प्रभु राम ने कथा सुनने के लिए बुलाया है।
कहा कि राम की कथा चंद्रमा की किरणों के समान है, जिसे संतरूपी चकोर सदा पान करते हैं। इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, जीवन ज्योति भसीन, दुर्गा प्रसाद गंगवार, अभिमन्यु गंगवार, श्रवण जैसवार, अंबरीश शर्मा, रचित कुमार आदि मौजूद रहे।