फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ राजस्व बढ़ रहा नहीं बदल रही तस्वीर

Sat, 19 Aug 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
traffic violators
विज्ञापन
माना जा रहा था कि पुलिस की सख्ती के बाद यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। लोग नियमों का पालन करेंगे जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एसपी के निर्देश पर कराई जा रही चेकिंग में अगस्त के अठारह दिनों में 4081 चालान कर 863800 रुपये (आठ लाख तिरसठ हजार आठ सौ रुपये) वसूल किये गए। दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट से लेकर चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म और सीट बेल्ट की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती से चेकिंग अभियान की शुरुआत की। इससे चालान और जुर्माना वसूली में इजाफा हुआ, लेकिन नियम पालन कराने की मंशा जस की तस रह गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों को नियमों की सीख नहीं दी जा सकी है। यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर सड़कों पर हालात नहीं बदले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें