फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ चार प्रवक्ता के सहारे पूरी शिक्षण व्यवस्था

Thu, 24 Aug 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
Mahavidyalaya
विज्ञापन
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। इसकी एक वजह संसाधनों का अभाव है। जिले के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मात्र चार प्रवक्ता हैं। जब कि यहां बीए को छोड़कर बीएससी, बीकॉम व एमकॉम की कक्षाएं चलती हैं। यहां बीएससी (जेडबीसी व पीसीएम) की 80-80, बीकॉम की 80 व एमकॉम की 60 सीटें हैं। महाविद्यालय की स्थापना 1997 में हुई थी। शुरू के दिनों में यहां दाखिले के लिए खूब मारा मारी होती थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। महिला महाविद्यालय में प्राचार्य समेत कॉमर्स के दो प्रवक्ता पदों के सापेक्ष एक, ज्योलॉजी, बॉटनी, मैथ के एक-एक पद के सापेक्ष एक-एक प्रवक्ता तैनात हैं, लेकिन फिजिक्स व केमिस्ट्री प्रवक्ता का पद रिक्त है। यहां प्राचार्य रहे डॉ. आरसी वाजपेई का स्थानांतरण हरदोई हो चुका है। उनके स्थान पर प्रवक्ता डॉ. नरेशपाल प्रभारी प्राचार्य बतौर कार्य देख रहे हैं। खास बात यह है कि शासन द्वारा डॉ. नरेशपाल की भी पदोन्नति कर उन्हें प्राचार्य बनाया गया है। ऐसे में उनका भी यहां से जाना तय है। इसके बाद यहां डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. नगेंद्रपाल व डॉ. नरेंद्र बत्रा के कंधों पर ही सारी जिम्मेदारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें