फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 मिनट की बारिश ने ही बिगाड़ दिया शहर का हुलिया

Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार सुबह 15 मिनट हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि जलभराव से मुसीबत बढ़ गई। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौथे दिन जब बादल घिरे तो लोगोें को बारिश की उम्मीद बंधी। तमाम लोगों बारिश का आनंद लेने के लिए छतों पर पहुंच गए। महज 15 मिनट की तेज बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश थमी तो आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इससे लोग बेहाल हो गए। धूप के साथ उमस भी बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तरबतर दिखे।
सुबह के समय बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन यह ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार सुबह महज दो मिमी बारिश हुई है। इसके बाद तेज धूप रही। रात में फिर बारिश होने की संभावना है। बुधवार सुबह भी घने बादल रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 29 से 30 जून तक तेज बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद शहर की सड़कों पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें