पीलीभीत। विभिन्न तहसीलों में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 137 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या को रखा। इसमें महज 13 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। पूरनपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सबसे अधिक 59 शिकायतें आईं। इसमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं सदर तहसील में डीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 32 शिकायतों में से तीन का ही निस्तारण हो सका।
पूरनपुर। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने समस्याएं सुनीं और पांच को मौके पर निस्तारण कराया। डीएम ने अधीनस्थों को शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में जहां पुलिस की जरूरत है। वहां लेकर जाएं। इस दौरान डीएम ने कृषि विभाग की ओर से 45 किसानों को सरसों के बीज की किट सौंपी। एडीओ (एजी) दिलीप कुमार के अलावा सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।
चंदिया हजारा के पांच लाभार्थियों को सौंपी पट्टे की खतौनी
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह और विधायक बाबूराम पासवान ने चंदिया हजारा के पांच बाढ़ पीडि़तों ईश्वर, प्रेमचंद, रमेश, लती मंडल, विश्वजीत गाईन को जमीन के पट्टे की खतौनी सौंपी।
बीसलपुर में 23 में से निपटी एक समस्या
बीसलपुर। एसडीएम नागेंंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 23 में से केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो पाया। संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। संवाद
कलीनगर में 15 में चार का हुआ निस्तारण
कलीनगर। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अजीत परेश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 15 शिकायतें आईं। मौके पर चार का निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
किसी भी शिकायत का नहीं हो सका निस्तारण
अमरिया। तहसील सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इसमें आठ शिकायतें आईं। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
-
फरियादियों का दर्द
वर्ष 1972 में उनकी जमीन शारदा नदी में कट गई थी। जमीन के बदले शास्त्रीनगर में जमीन दी गई। मगर यहां दूसरे लोगों का कब्जा है। कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कब्जेदार शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
- लक्ष्मन सिंह, गांव आजाद नगर
००००००
गांव खांडेपुर में जमीन है। विवाद पर न्यायालय से हक में आदेश हुआ। अमल दरामद को परवाना कंप्यूटर कक्ष में भेजा गया, लेकिन एक साल से अमल दरामद नहीं हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- वाजिद, गांव धनेगा
००००
तीन साल पहले तक दिव्यांग पेंशन मिलती थी। इसके बाद पेंशन बंद कर दी गई। पेंशन शुरू कराने को तब से चक्कर काट रहा हूं। फरियाद कोई नहीं सुन रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग कल्याण अधिकारी से मिलकर समस्या बताई।
- रामसिंह, गांव मकरंदपर
००००००
गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में खेल प्रतिभाओं के लिए बहुद्देशीय हाॅल का निर्माण कराया गया। इसका शुभारंभ तत्कालीन सांसद वरुण गांधी ने किया। अब तक बहुद्देशीय हाॅल में खेल शुरू नहीं हुए। शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
- कौशलेंद्र भदौरिया, संस्थापक अध्यक्ष, रोटरी क्लब रायल्स
....
बाइक से पहुंचे एसडीएम ने चकरोड से हटवाया कब्जा
पूरनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव उदयपुर कलां के दिव्यांग असरुद्दीन ने चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चकरोड से कब्जा हटवा दिया। मौके तक एसडीएम की गाड़ी न पहुंचने पर वे बाइक से वहां पहुंचे। संवाद
समाधान दिवस में अधिकतर मामले कोर्ट में लंबित होने की वजह से निस्तारित नहीं हो पाए। बाकियों का निस्तारण हो गया।
-संजय कुमार सिंह, डीएम
..
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी ।संवाद
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी ।संवाद
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी ।संवाद
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी ।संवाद
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी ।संवाद