पीलीभीत। हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर-छह जारी कर हज सत्र-2026 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी है।
इच्छुक हज आवेदक बेवसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कमेटी ने अंतर राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक मान्य बनवाने की सलाह दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को 1.52 लाख रुपये 20 अगस्त 2025 तक हज कमेटी आफ इंडिया के खाते में जमा करने होंगे। संवाद