फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर रजिस्ट्रेशन चल रही पैथोलॉजी लैब सील

Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने बगैर रजिस्ट्रेशन के नगर में चल रही भारत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। 
विज्ञापन

तहसीलदार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को नगर की भारत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। तहसीलदार ने बताया कि जांच में बगैर रजिस्ट्रेशन पैथालॉजी लैब चलती मिली। इस पर उसे सील करा दिया गया। टीम में सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अभिनव पांडेय, सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद  असलम, एसएसआई राजकुमार भारद्वाज थे। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी लैब की शिकायत व्यापारी नेता राजेंद्र आर्य ने तहसील दिवस में की थी। पिछले दिनों डिप्टी सीएमओ ने छापा भी मारा था, लेकिन लैब बंद मिली थी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने पैथोलॉजी की जांच को एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम में एसडीएम के अलावा सीओ, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह को शामिल किया गया। एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार, सीएचसी अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अभिनव पांडेय, सीओ के प्रतिनिधि के रूप में एसएसआई राजकुमार भारद्वाज मौजूद रहे। उधर, छापा मार  कार्रवाई की भनक से नगर की अन्य पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें