फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर तीसरा लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 06 Jul 2023 09:34 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

कार सवार तीन में से दो युवकों को निकाल लिया गया। अस्पताल ले जाते समय इनमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर है। तीसरा युवक बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बह रही बीसलपुर ब्रांच नहर में बृहस्पतिवार शाम को एक कार गिर गई। कार सवार तीन में से दो युवकों को निकाल लिया गया। अस्पताल ले जाते समय इनमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर है। तीसरा युवक बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन

न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला यार खां का नातिक, तिगड़ी मोहल्ले का सज्जाद व मियां यार खां मोहल्ले का मुस्तफा आई-10 कार से रोजाना शाम को घूमने के लिए ब्रांच नहर की पटरी पर जाते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कच्ची पटरी से गुजरते समय एकाएक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही वहां आस पास के लोग पहुंच गए। युवकों को कार में से निकाला गया। इनमें नातिक व सज्जाद को बमुश्किल नहर से निकाला जा सका। इन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने नातिक को मृत घोषित कर दिया। सज्जाद की हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

 

वहीं मुस्तफा का कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इधर नातिक की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। नातिक कस्बे की एक गैस एजेंसी में मुनीम था। उसकी शादी तय हो गई थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें