बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 21 जून को सुबह छह बजे योग दिवस पर लगभग एक हजार साधकों को योग कराया जाएगा।
कॉलेज के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने बताया कि साधकों में कॉलेज के विद्यार्थी, स्टॉफ, प्रबंधन समिति के सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा कॉलेज के ही तत्वावधान में नगर के आसपास के 21 गांवों में भी साधकों को योग कराया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संवाद