फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान को नहीं करना चाहिए दिखावा : सोमदेव

विज्ञापन
बीसलपुर के जनता इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते सोमदेव।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। अजमेर (राजस्थान) से आए आर्यसमाज के विद्वान सोमदेव ने कहा कि इंसान को कभी दिखावा नहीं करना चाहिए। दिखावा करने से कोई फायदा नहीं होता।
विज्ञापन




सोमदेव ने शुक्रवार को जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में आर्य समाज के तत्वावधान में शुरू हुए तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन में प्रवचन करते हुए कहा कि दिखावा करने वाले का समाज में कोई सम्मान नहीं होता। दिखावा करने में इंसान का काफी अनावश्यक खर्चा भी हो जाता है और उसे आत्मिक शांति भी नहीं मिलती।
विज्ञापन




बरेली से आए आर्यसमाज विद्वान भानु प्रकाश शास्त्री ने कहा कि सभी लोगों को यज्ञ करना चाहिए। जिस स्थान पर यज्ञ होता है, वह स्थान और उसके चारों ओर का स्थान शुद्ध हो जाता है। जयघोष और शांति पाठ के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आर्यसमाज के अधिकतर स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। प्रवचन शुरू होने से पहले कार्यक्रम स्थल पर वैदिक यज्ञ हुआ। यज्ञ में आर्यजनों ने आहुतियां डालीं।

बीसलपुर के जनता इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देते सोमदेव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें