बीसलपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर किसान सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक ने यहां की किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी पर लगाए आरोपों की जांच किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के प्रबंधक को सौंपी है।
मिल के गन्ना अनुभाग के कुछ कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय को संयुक्त शिकायती पत्र भेजकर मुख्य गन्नाधिकारी पर विभिन्न प्रकार के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों में क्रय केंद्रों पर घटतौली करवाने, क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से तुलने वाले गन्ने पर चार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सुविधा शुल्क वसूलने आदि आरोप शामिल थे। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश ने मुख्य गन्नाधिकारी की जांच पूरनपुर मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा किए जाने की पुष्टि की है। संवाद