फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों की शिकायत पर खुद डीएसओ कार्यालय पहुंच गए बरखेड़ा विधायक

विज्ञापन
डीएसओ कार्यालय पहुंचे बरखेड़ा विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद । स्रोत - वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पीलीभीत। राशनकार्ड धारकों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार की दोपहर विधायक प्रवक्तानंद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। जिला पूर्ति अधिकारी गायब थे और अन्य कर्मचारी भी कम संख्या में थे। बताया गया कि साहब अवकाश पर है। इस पर उन्होंने डीएम को फोने से पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के लोग चक्कर काटते रहते हैं पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता। कारण है कि वहां जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार मिलते ही नहीं है। मिलते भी है तो समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं देते।
क्षेत्र के तमाम लोगों ने बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद के सामने समस्या रखी। इसपर शुक्रवार की दोपहर वह कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय से साहब नदारद थे। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया और डीएम को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते है। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अपात्रों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसपर डीएम ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें