पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर के समीप शनिवार शाम को टीम ने बाघिन को घेर लिया था। मगर गन्ने के खेत के चारों ओर लगाने वाला जाल पर्याप्त न होने पर बाघिन बचकर निकल गई थी। बाद में वह देर शाम गांव हरीपुर किशनपुर के सुखदेव सिंह के फार्म हाउस के समीप जाकर बैठ गई। इसके बाद विभाग की ओर से जंगल में पिंजरा लगाकर पड्डा बांधा गया। इसके चलते रविवार देर शाम पड्डे के नजदीक पहुंची बाघिन को बेहोश कर पकड़ लिया गया। संवाद