घुंघचाई। प्रेमी की शादी तय होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका उसके घर जा धमकी और जमकर हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते वार्ता चलती रही।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को वहीं की युवती से प्रेम हो गया। दोनों रोजाना फोन पर बात करने के साथ मिलने भी लगे। इस दौरान युवक के परिजनों ने उसकी शादी एक गांव निवासी दूसरी युवती के साथ तय कर दी।
सोमवार को इसकी जानकारी प्रेमिका को लगी तो वह प्रेमी युवक के घर जा धमकी और जमकर हंगामा किया। युवक के परिजनों ने युवती व उसके परिजनों को काफी समझाया, लेकिन युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
युवती देर शाम तक प्रेमी के घर ही डेरा डाले थी। युवक घर से भाग गया था। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जानकारी लगी है। जांच की जा रही है।