फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधारी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। उधारी के रुपये मांगने से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निवासी सियाराम ने कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि वह फेरी लगाकर परिवार चलाता है। दो साल पूर्व गांव के ही प्रदीप कश्यप, मनोज कश्यप ने उससे 10 हजार रुपये उधार लिए थे। पांच प्रतिशत बढ़ाकर रुपये वापस करने की बात तय हुई थी। लंबा समय बीतने के बाद आरोपी टाल मटोल करने लगे। 23 जून 2025 की रात करीब नौ बजे आरोपी उसके घर में घुस आए और मारपीट की। बचाने आई पत्नी व बच्चों को भी आरोपियों ने पीटा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें