बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर निवासी रामबहादुर ने बताया कि उनके बड़े भाई 68 वर्षीय सुंदरलाल भारती सोमवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में पतली मेड़ से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया और गहरे तालाब में गिर गए। वह तैरना नहीं जानते थे, लिहाजा उनकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे और उनका शव तालाब से निकाला। संवाद