फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आइजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी

विज्ञापन
गांधी सभागार में बैठक लेते डीएम संजय कुमार सिंह एवं मौजूद अ​धिकारी।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त, निस्तारित एवं लंबित शिकायती प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में हुई बैठक में आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण के प्रति उनकी संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमेें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निर्देशित किया कि ध्यान रखा जाए कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें वापस न आने पाएं। सभी विभागीय अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से संबंधित सभी पक्षों को अवश्य अवगत कराएं और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से दूसरा पक्ष संतुष्ट हो। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें