फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगे अफसर

Thu, 25 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील और थाना दिवस के अलावा अब प्रत्येक बुधवार को एक गांव में चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया जाएगा। इसकी शुरूआत सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव से होगी। सरल-आपके द्वार के तहत गांव में लगने वाली चौपाल में हजारा और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के दूर दराज के गांवों पर विशेष फोकस रहेगा। महीने में दो दिन तहसील दिवस, दो दिन समाधान दिवस में फरियादियों की खासी भीड़ रहती है। इसके बाद भी दूर-दराज के लोग फरियाद लेकर इन आयोजनों में नहीं पहुुंच पाते। एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि अब आपके द्वार के तहत हर बुधवार को दूर-दराज क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर एक गांव में चौपाल लगाई जाएगी। शाम चार बजे से लगने वाली पंचायत में राजस्व, विकास, शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास सहित करीब सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल दूर दराज के गांव में लगेगी। इसमें हजारा और सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें