फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसवीएम इंटर कॉलेज में छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
बीसलपुर के एसवीएम कॉलेज में शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में सौ से अधिक पौधे भी रोपे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
बीसलपुर। एसवीएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नवगठित छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभांरभ सीओ प्रतीक दहिया ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर किया। सीओ ने नवगठित छात्र संसद के प्रधानमंत्री मयंक शर्मा, उपप्रधान मंत्री शिवांश मिश्रा, सेनापति युवराज सिंह, उपसेनापति जितेंद्र कश्यप, मुख्य न्यायाधीश विभोर सैना, न्यायाधीश हिमांशु कुमार, अनुशासन मंत्री रोहित कुमार और संसदीय मंत्री आनंद कश्यप को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में छात्र संसद के उद्देश्य बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल और संचालन कॉलेज के छात्र संसद प्रमुख नारायण सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गोविंद बिहारी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में पौधरोपण हुआ। मुख्य अतिथि ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें