रामदास को कंधे पर लादकर ड्यूटी कटवाने के लिए भटकता उनका पुत्र संवाद
पीलीभीत। मतदान कार्मिकों में कई दिव्यांगों की ड्यूटी भी लगा दी गई। चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग कार्मिक लाठी टेककर मंडी समिति पहुंचे। पहले तो ड्यूटी कटवाने का प्रयास किया। बाद में पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो गए।
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत संदीप कुमार की ड्यूटी पूरनपुर में लगी थी। वह लाठी के सहारे मंडी समिति पहुंचे। दोपहर बाद वह पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो गए। दिव्यांग दामोदरदास की ड्यूटी भी मतदान अधिकारी द्वितीय में लगी थी। चलने में असमर्थ वीना गुप्ता वॉकर लेकर मंडी समिति पहुंचीं। दोपहर तक ड्यूटी कटवाने का प्रयास करती नजर आईं। बैंककर्मी उमेश को भी चलने में समस्या थे, उनकी ड्यूटी भी नहीं कट सकी। दिव्यांग कर्मी राजेश भी लाठी के सहारे पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पहुंचे थे। इसी तरह कई अन्य दिव्यांग कार्मिक भी ड्यूटी करने पहुंचे। संवाद
रामदास को कंधे पर लादकर ड्यूटी कटवाने के लिए भटकता उनका पुत्र संवाद
रामदास को कंधे पर लादकर ड्यूटी कटवाने के लिए भटकता उनका पुत्र संवाद