फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले, आहत युवती ने काट ली नस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। युवती ने एक अनजान वीडियो कॉल क्या उठा ली, उसका जीना मुहाल हो गया। फोन करने वाले शख्स ने वीडियो कॉल उठाते ही उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने लगा। दोस्ती का दबाव बनाने के साथ ही अश्लीलता करने लगा। इतना ही नहीं फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे आहत होकर युवती ने कलाई की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर किसी अंशु कुमार नाम के शख्स की वीडियो कॉल आई। उसके व्यस्त होने पर 22 वर्षीय बेटी ने कॉल उठा ली। आरोप है कि उक्त शख्स ने बेटी का फोटो सेव कर लिया। एडिट कर फोटो को अश्लील बनाया और भेजकर ब्लैकमेल करने लगा।
कुछ समय बाद बेटी के फोटो फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर डाल दिए। जानकारी होने पर बेटी अवसाद में आ गई और कलाई की नस काट ली। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंशु कुमार को नामजद किया गया है। उसकी लोकेशन गुजरात की निकली है। सीओ विधि भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें