फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। राम मंदिर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मस्जिद मोहल्ला निवासी राजा खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ ही हिंदुओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे हिंदू समाज को ठेस पहुंची।
विज्ञापन

सुमित ने संबंधित स्क्रीन शॉट को ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी राजा खान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें