पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि यहां पर शत-प्रतिशत मतदान हो सके। इसको लेकर सोमवार को स्वीप कोऑर्डिनेटर ने गांव में अभियान चलाया। लोगों को जागरूकता ग्रीटिंग देकर जागरूक किया। इस दौरान शपथ भी दिलाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपदीय स्वीप कोऑर्डिनेटर शिक्षक इंतजार खान ने ग्राम पंचायत चंदोई के मतदेय स्थल जूनियर हाईस्कूल बूथ संख्या-207 पर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई। गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ।
बता दें कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में बूथ संख्या 207 पर 56.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता ग्रीटिंग कार्ड बांटकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर शिक्षिका साजदा खातून, असमत जहां, तबस्सुम फातिमा, रंजना कुमारी, उर्मिला, अनम परवीन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।