फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कलक्ट्रेट में रामधुन के साथ न्याय यात्रा का हुआ समापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में गांधी प्रतिमा के पास बैठे कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता । स्रोत - पदा​धिकारी
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में मंगलवार को कार्यकर्ता नकटादाना चौराहे से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां पर रामधुन गाकर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं चल रहीं हैं। एक नफरत की, जो भाजपा सरकार चला रही है। दूसरी राहुल गांधी की। जो देश में मोहब्बत, भाईचारा, कायम करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर रामधुन गाते हुए न्याय यात्रा का समापन किया।
इस दौरान ईश्वर दयाल पासवान, अनवर अनीस, युसूफ मलिक, पुष्पा गंगवार, नरेश शुक्ला, नागेश चंद्र पाठक,हेमंत मिश्रा एडवोकेट, आशुतोष अग्निहोत्री, इश्तियाक अहमद अंसारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें