पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई। विभागीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन की उपलब्धता, गुणवत्तापरक फीडिंग, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और फेस ऑथेंटिफिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जनपद ने चेहरा प्रमाणीकरण में 24वीं रैंक हासिल की है। एनआरसी में कुपोषित बच्चों की भर्ती, हॉट कुक्ड फूड वितरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। संवाद