फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब पुरैनी गांव के पास पहुंचा बाघ, वनकर्मियों ने पटाखे दागकर खदेड़ा

Sat, 01 Jul 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा।
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान लालता प्रसाद की जान लेने वाले बाघ की लगातार आबादी क्षेत्र में चहलकदमी बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ पुरैनी गांव के नजदीक पहुंच गया। वनकर्मियों की टीम ने पटाखे दागकर जंगल की ओर खदेड़ दिया। इधर, ग्रामीण रानीगंज से आगे जमुनिया गांव के निकट बाघ देखे जाने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाघ की चहलकदमी के निशान भी मिले हैं। वन अफसरों का कहना है कि जांच में यह सूचना सिर्फ अफवाह निकली।
विज्ञापन

माधोटांडा के रानीगंज गांव में दो दिन पहले बाघ ने धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान लालता प्रसाद को अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। पांच कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद बुधवार को बाघ जंगल से निकलकर पुरैनी गांव में किसान तारा सिंह के घर में घुस गया और उनकी गाय को मारा डाला।
बृहस्पतिवार रात में भी बाघ जंगल से बाहर निकला। पूरनपुर रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि बाघ की निगरानी में लगी वनकर्मियों की टीम ने बाघ को पुरैनी गांव के नजदीक देखा। वनकर्मियों ने पटाखे दागकर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बाघ रानीगंज में उस खेत के पास से गुजरा जहां उसने किसान लालता प्रसाद को मारा था। यहां से बाघ जमुनिया गांव की ओर पहुंचा। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। इस मामले में पूरनपुर रेंजर कपिल कुमार का कहना है कि जंगल से बाहर रानीगंज और जमुनिया के बीच में बाघ के पैरों के निशान देखे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच पड़ताल में यह सूचना सिर्फ अफवाह निकली।
विज्ञापन

000
पिंजरे और कैमरों से दूरी बनाए है बाघ
बाघ के हमले में किसान लालता प्रसाद की मौत के बाद से ही वन विभाग के अफसरों के निर्देश पर बाघ को पकड़ने के लिए रानीगंज गांव में घटना स्थल के निकट पिंजरा लगाकर उसमें बकरी को बांधा गया है। इसके अलावा निगरानी के लिए डब्ल्यूटीआई की ओर से पांच कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी बाघ न तो पिंजरे में कैद हुआ और न ही किसी कैमरे में उसकी गतिविधि दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें