फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर दिखेगी जिले की पहचान बांसुरी

Thu, 22 Jun 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पीलीभीत स्टेशन का अब कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत स्टेशन के मुख्य द्वार पर जिले की पहचान बांसुरी भी लगाई जाएगी। स्टेशन पर लगभग 13.67 करोड़ रुपये से यात्री सुविधाओं के विस्तार के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत जंक्शन के कार्यालयों और प्लेटफार्म के लेवल को ऊंचा किया जाएगा। टिकट विंडो व कार्यालयों में फॉल सीलिंग लगाई जाएंगी। देश-विदेश में जिले को पहचान देने वाली बांसुरी जंक्शन के मुख्य द्वार पर लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्किंग भी विकसित की जाएगी। ऑटो, ई-रिक्शा के लिए अलग लेन का निर्माण होगा। स्टेशन भवन की छत का वॉटर प्रूफिंग ट्रीटमेंट, प्लेटफार्म के चौड़ीकरण, रिफ्रेशमेंट रूम का प्रतीक्षा कक्ष तक विस्तारीकरण और वेंडरों के लिए अलग स्थान देने का भी काम किया जाएगा।
अमृत योजना के तहत खाली पड़े रेल मेल सर्विस कार्यालय को तोड़कर राजकीय रेलवे पुलिस के लिए नया भवन बनाया जाएगा। साथ ही स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए 30 हजार लीटर की नौ मीटर ऊंची टंकी का निर्माण किया जाएगा। वाटर हाइड्रेंट समेत कई संसाधनों को ठीक किया जाएगा। स्टेशन परिसर में प्रकाश व्यवस्था को और दुरुस्त करने के साथ ही यहां यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग के लिए जगह-जगह प्वांइट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
अमृत योजना के तहत पीलीभीत जंक्शन को भी चुना गया है। यहां 13.67 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे। - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें