फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब प्रधान देंगे बाढ़ पीड़ितों के आंदोलन को धार

Tue, 19 Sep 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन में प्रदर्शन करती महिलाएं । स्त्रोत -प्रदर्
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बाढ़ पीड़ितों की बेमियादी भूख हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। आंदोलन को और तेज करने के लिए अब शारदा नदी के तटवर्ती गांवों के प्रधानों को 20 सितंंबर को आंदोलन स्थल पर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को आठवें दिन गांव राहुलनगर निवासी रामवचन, कांता, घमड़ी, हरेंद्र, रामकेवल, गोपाल, भागीरथ उर्फ बबलू माझी, गौरीशंकर, जगदीश, विजेंद्र, बलविंदर, जगजीवन, पंचम और संचन भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान हुई सभा में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत शारदा नदी किनारे के गांवों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 20 सितंबर को आंदोलन स्थल पर बुलाया गया है। महिलाएं सोमवार को भी आंदोलन में शरीक हुईं और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें