फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब नंबर सिस्टम से तय मार्गों पर संचालित किए जाएंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में लगने वाले जाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिले दिशा निर्देशों के बाद अब ई-रिक्शा का रूट तय कर दिया गया है। नई व्यवस्था में ई-रिक्शा मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें नंबर सिस्टम के माध्यम से तय मार्गों पर ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूलों की छुट्टी के समय होती है। इसको लेकर अब विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। अब ई-रिक्शों पर नंबर डाला जाएगा और उन्हें उन्हीं मार्गों पर संचालित किया जाएगा, जिनके लिए वे निर्धारित हैं। शहर के अन्य मार्गों पर ई-रिक्शों के संचालित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

रूट नंबर एक : रेलवे स्टेशन
- रेलवे स्टेशन से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना कचहरी तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, असम चौराहा तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा होते हुए गैस चौराहा तक।
-
रूट नंबर दो : नौगवां चौराहा
-नौगवां चौराहा से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना-कचहरी तक।
-नौगवां चौराहा से एकता सरोवर-बरेली गेट, बड़ा गुरुद्वारा होते हुए कोतवाली तक।
-नौगवां चौराहा से रेलवे अंडरपास होते हुए असम चौराहा तक।
-
रूट नंबर तीन : गौहनिया चौराहा
-गौहनिया चौराहा से डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए असम चौराहा तक।
-गौहनिया चौराहा से गांधी स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा-गैस चौराहा, बिजली घर तिराहा, रंगीलाल चौराहा होते हुए सुनहरी मस्जिद तक।
-गौहनिया चौराहा से माधोटांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग आगे तक।
-
रूट नंबर चार : असम चौराहा
-असम चौराहा से नौगवां चौराहा होते हुए एकता सरोवर।
-असम चौराहा से रामलीला रोड होते हुए स्टेशन तक।
-असम चौराहा से रामलीला रोड होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से कचहरी तक।
-
रूट नंबर पांच : खकरा पुल
-खकरा पुल से कोतवाली, ड्रमंडगंज चौराहा, बरेली गेट होते हुए एकता सरोवर तक।
-खकरा पुल से चंदोई-भिखारीपुर तक
-खकरा पुल से नकटादाना चौराहा होते हुए गौहनिया चौराहा तक।

ई-रिक्शों में लगाए जाएंगे एंगल
ई-रिक्शों में दोनों साइड खुली होने से उसमें सवार यात्रियों व छोटे बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। इसको लेकर अब विभाग की ओर से चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी रिक्शों की दाएं साइड में चालकों को एंगल लगाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। अभी इन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें