फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब हटेंगे अफसरों के यहां लगे 13 सफाईकर्मी

Sun, 06 Aug 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लंबे समय से गांवों में सफाई कार्य से मुंह मोड़कर मुख्यालय पर एडीएम सहित अन्य अधिकारियों के यहां काम कर रहे 13 सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने उनके तैनाती स्थल पर जाने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगस्त माह का वेतन भी तभी दिया जाएगा, जब सफाईकर्मी अपने तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे। ग्राम पंचायत से सत्यापित रिपोर्ट आने के बाद ही वेतन दिया जाएगा। डीपीआरओ के इस फरमान से साहब गिरी में लगे सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

गांव में सफाई न करनी पड़े और अपनी पहुंच के चलते कई ब्लॉकों के सफाई कर्मियों ने अपना अपना अटैंचमेंट अधिकारियों के यहां करा लिया था। कुछ अधिकारियों के यहां तो विशेष कार्यक्रमों के दौरान सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। अफसरों के यहां मौज करने के बाद सफाई कर्मियों को गांव की नौकरी बोझ लगने लगी थी। यही कारण था कि कई बार कहने के बाद भी वह गांव नहीं जा रहे थे।
यही नहीं अर्दली या फिर साहब के चालक बनकर जनता पर खूब रौब भी दिखाने लगे थे। सफाई कर्मियों के गांव न जाने की दशा में गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने जब जांच पड़ताल की तो पाया कि 13 सफाई कर्मी साहब लोगों के यहां लगे हुए है। जबकि गांव में सफाई न हो पाने से प्रधान दुखी हैं।
विज्ञापन

प्रधानों की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने सभी को नोटिस जारी करते हुए मूल तैनाती स्थल पर जाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगस्त का वेतन प्रधानों की ओर से सत्यापित हाजिरी के आधार पर दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करते हुए वेतन रोका जाएगा।
वर्जन
लंबे समय से कई सफाई कर्मचारी गांव से हटकर अधिकारियों के यहां लगे हुए हैं। ऐसे में गांवों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अब अगस्त का वेतन गांव में काम करने के बाद ही दिया जाएगा। -सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें