फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वित्तीय अनियमितता पर सिसैइया के ग्राम प्रधान को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 06 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जांच में वित्तीय अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने सिसैइया गांव के प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव सिसैइया के लोगों ने जनवरी में शिकायत की थी, इसमें कहा गया था कि ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार आठ जनवरी से 18 फरवरी तक चिकित्सा अवकाश पर थे। इसके बाद भी ग्राम पंचायत निधि से करीब 28 लाख रुपये निकाले गए। मामले को लेकर डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग साहबलाल से जांच कराई।
विज्ञापन

चूंकि सचिव के पास 12 ग्राम पंचायतें थी लिहाजा सभी की अलग- अलग जांच कराई गई। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट 30 मई को सौंप दी। मामले में सचिव के अलावा गांव के प्रधान दिलीप कुमार, कंसल्टिंग इंजीनियर को दोषी पाया था। सरकारी धनराशि का दुरुपयोग होने पर अब डीएम संजय कुमार सिंह ने प्रधान दिलीप कुमार को नोटिस जारी किया है। प्रधान को 15 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जवाब पेश करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें