पीलीभीत। एसआईआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही और धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सख्ती बरती है। नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रीपैंसी मामलों में बेहद कम सुनवाई प्रतिशत पाए जाने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 40 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। समीक्षा में न्यूनतम 5.46 और अधिकतम 19.86 प्रतिशत ही प्रगति सामने आने पर डीईओ ने गहरी नाराजगी जताई। नोटिस जारी होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई और आनन-फानन में कैंप लगाकर सुनवाई शुरू कराई गई। संवाद