फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्लाॅक प्रमुख के उप चुनाव के लिए नामांकन आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
पूरनपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के लिए की गई बैरिकेडिंग।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लाॅक प्रमुख के पद पर 22 अगस्त को होने वाले उप चुनाव को लेकर मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख कमलेश्वरी देवी के बीमारी के चलते निधन के बाद ब्लाॅक प्रमुख की सीट रिक्त हो गई थी। ब्लाॅक प्रमुख के उप चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री कई दिन से चल रही थी। अब तक तीन प्रत्याशियों के नामों से पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। मंगलवार को नामांकन और नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी।
चुनाव अधिकारी/ जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन कराने के लिए परिसर में प्रत्याशी, उसका प्रस्तावक और अनुमोदक ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन




भाजपा ने मानसी सिंह को घोषित किया प्रत्याशी

पिछली बार ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। हालांकि तब चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ता थे। उप चुनाव में अब तक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मनप्रीत कौर और मानसी सिंह चुनाव मैदान में है। फिलहाल भाजपा ने मानसी सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें