घुंघचाई। खेत की रखवाली करने के दौरान लापता हुई महिला का हरदोई ब्रांच नहर में दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नही लग सका। इससे परिवार परेशान है।
गांव दिलावरपुर निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ सोमवार को एक किसान के खेत की रखवाली कर रहा था। पति दूसरे खेत पर बंदरों को भगाने चला गया था। इसी दौरान लक्ष्मी देवी लापता हो गईं। वह वापस आया तो महिला नही मिली, उसकी चप्पलें और दुपट्टा नहर पटरी पर मिला था। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि महिला की लगातार तलाश जारी है। अन्य पहलुओं पर भी जांच के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।