फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना अनुमति कोई कर्मचारी अनुपस्थित न रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने संपूर्ण थाना दिवस में शिकायतें सुनी। कुछ शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बगैर अनुमति के अनुपस्थित न रहे। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हो। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर की जांच भी की। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी अनुराग भारती ने गांव में नाली निर्माण कराने की मांग की। गजरौला थाना के गांव सकरिया निवासी अलीशेर ने ईंट भट्ठा स्वामी पर बकाया मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। गांव उदयपुर खुर्द के राजगुरू पांडेय ने गांव की सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें