फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों में एडमिशन लेने वालों का टोटा

Mon, 21 Aug 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
Rohilkhand University
विज्ञापन
जिले के राजकीय महाविद्यालयों में हर साल स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर मारामारी रहती थी, लेकिन इन दिनों स्टूडेंट से गुलजार रहने वाले राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों का टोटा है। वहीं प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश लेने वालों की भरमार है। आलम यह है कि स्नातक प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट के अंतिम दिन तक 50 फीसदी एडमिशन भी नहीं हो सके। जिले में तीन राजकीय महाविद्यालय व दो वित्तपोषित महाविद्यालय समेत 20 से अधिक प्राइवेट डिग्री कॉलेज हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाई गई है, लेकिन यह प्रवेश प्रक्रिया राजकीय महाविद्यालयों की अपेक्षा प्राइवेट डिग्री कॉलेज के अधिक फायदेमंद साबित हो रही है। राजकीय महाविद्यालयों में बेहद कम प्रवेश शुल्क व प्रशिक्षित स्टाफ के बावजूद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों  का टोटा है। वहीं अधिक प्रवेश शुल्क के बावजूद प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वालों की भरमार है। शहर में एक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय व एक वित्तपोषित उपाधि महाविद्यालय है। सोमवार को दोनों महाविद्यालयों में दूसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के एडमिशन का अंतिम दिन था। उपाधि महाविद्यालय में 1040 सीट के सापेक्ष 419 प्रवेश व राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 240 सीटों के सापेक्ष 126 छात्राओं ने प्रवेश लिए। वहीं यदि प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया पर गौर करें तो इन डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वालों की भरमार है। अब कम प्रवेश शुल्क के बावजूद विद्यार्थी महंगी फीस वाले प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में एडमिशन क्यों ले रहे हैं, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें