फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा

विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई निशान यात्रा में शामिल महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में खाटू श्याम के भक्तों ने शुक्रवार को नगर में धूमधाम से निशान यात्रा निकाली।
विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा से शुरू हुई निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में झंडे थामे थे। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गाें से गुजरने के बाद यात्रा अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा वाले मार्गों पर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई करवाई थी। सड़कों के दोनों और चूना डलवाया था। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा के साथ पुलिस भी थी। यात्रा में समिति के अध्यक्ष रेाहित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भोला रस्तोगी, प्रबंधक अनुज मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें