फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीरांजना और मनप्रीत का राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में चयन

Tue, 05 Sep 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मनप्रीत सिह ।
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में नीरांजना शर्मा और मनप्रीत सिंह का चयन हुआ है। दोनों को शिक्षक संगठनों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले के दो शिक्षकों ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 22 से 24 अगस्त तक प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर चिनहट लखनऊ में जिले में चयनित शिक्षकों की कहानी का विशेषज्ञों की निगरानी में प्रस्तुतीकरण हुआ। इसका मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसमें कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर की राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका नीरांजना शर्मा और प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया बिथरा के सहायक अध्यापक मनप्रीत सिंह का चयन हुआ है। मनप्रीत सिंह गत वर्ष भी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में चयनित हुए थे। जिले का नाम रोशन करने पर दोनों को शिक्षक संगठनों की ओर से बधाई दी गई है।

मनप्रीत सिह ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें